फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। शादी के पांचवे दिन नवविवाहिता हिमानी की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। इधर मृतका के भाई ने बहनोई सहित आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चांदूपुर निवासी हेमंत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बहन हिमानी (19) की शादी पांच नवंबर को करके का पुरवा निवासी शिवम के साथ की थी। शादी में आरवन-5 बाइक की जगह दूसरी बाइक देने पर ससुरालीजनों ने बाइक लेने से इन्कार कर दिया। वहीं चेन व अंगूठी न मिलने पर ससुरालीजन विदाई की रस्म करने से इन्कार करने लगे। रिश्तेदारों के समझाने व जल्द मांगें पूरी करने की बात पर बहन की विदा हुई।
बराती बाइक लेकर नहीं गए तो वह बाद में बाइक देने उनके घर गया। वहां बहन के ससुरालीजन ने उसे जलील किया। बताया कि वह बहन के खाते में शादी के लिए रुपये जमा करता था। इसकी जानकारी शिवम को थी। विदाई के बाद बहन के खाते में रुपये न मिलने पर पीट दिया। इसकी जानकारी बहन ने उसको दी थी। शुक्रवार की रात बहन की उसके पति शिवम, ससुर चरन सिंह, सास राजकुमारी, जेठ सौरभ, गौरव, जेठानी आरती, रश्मि व ननद शिल्पी ने गले में फंदा कसकर हत्या कर दी और शव को फंदे के सहारे कुंडे पर लटकाकर भाग गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें