फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पति समेत तीन पर मारपीट के आरोप में रिपोर्ट

Tue, 16 Sep 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। महिला ने पति समेत तीन पर जेवर छीनकर मारपीट का आरोप लगाया। महिला को प्रताड़ित कर उसे मायके भेज दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजीतमल के गांव मिर्जापुर खुर्द निवासी राखी की शादी 26 जून 2021 को सदर कोतवाली के गांव शहब्दा निवासी रुपेंद्र उर्फ दीपक से हुई थी। शादी में मिले रुपये व सामान से ससुर नारायण, सास पूता देवी, ननद शिवानी उर्फ रूपा खुश नहीं हुए। राखी से शादी के कुछ दिन बाद दो लाख रुपये, जंजीर की मांग करने लगे। मांग पूरी न हाने पर महिला को भूखा व प्रताड़ित करने लगे।
कुछ साल बाद महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। जिसके बाद आरोपी महिला व पति के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार हो गया।इसकी जानकारी महिला ने मायके पक्ष को दी। 20 जून को मायके पक्ष ने करीब दो लाख रुपये का जेवरात बनवाकर दे दिया। कुछ दिन सही रहा। आठ सितंबर को पति दीपक पत्नी से जेवर बेचकर ऑटो खरीदने की बात करने गला। पत्नी के मना करने पर आरोपियों ने उसके सभी जेवर छीन लिए। बाद में मारपीट कर मायके भेज दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें