फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इंजीनियर की पत्नी समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने की रिपोर्ट

Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
इंजीनियर मोहित व प्रिया उर्फ नेहा।  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कंचौसी। पिछले हफ्ते कस्बे के इंजीनियर मोहित ने 18 अप्रैल को इटावा रेलवे स्टेशन के पास जौली होटल में फंदा लगाकर जान दे दी थी। इससे पहले उसने पत्नी व ससुरालीजनों की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या करने का वीडियो अपने भाई को भेजा था।
विज्ञापन

मामले में मंगलवार रात को उसके छोटे भाई टोनू ने इटावा के सिविल लाइन थाने में अपनी भाभी प्रिया सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व अपमानित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कंचौसी के महाराणा प्रताप नगर निवासी तारेंद्र प्रताप उर्फ टोनू ने मंगलवार रात नौ बजे के करीब इटावा के सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। बताया कि उसका बड़ा भाई मोहित यादव उर्फ मोनू (33) पुत्र विश्राम सिंह 17 अप्रैल की शाम को ट्रेन से कोटा जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

इस दौरान भाई की पत्नी प्रिया यादव उर्फ नेहा कंचौसी के नए मकान में थीं। 18 अप्रैल को भाई ने आत्महत्या करने का वीडियो उसके व्हाट्सएप पर भेजा। इसपर परिजनों ने पुलिस के जरिए इटावा पहुंचकर उनकी तलाश शुरू की। रात 10 बजे के करीब भाई का शव जौली होटल के कमरे में मिलने की जानकारी हुई। 19 अप्रैल को शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसी दिन शव घर लाकर भाई का अंतिम संस्कार किया।
टोनू ने बताया कि 21 अप्रैल को भाई का नौबार संस्कार किया गया। उसने आरोप लगाया कि मैनपुरी के कुड़ी कुसमुरा निवासी भाई मोहित के ससुर मनोज कुमार, सास उर्मिला देवी, साला शिवम कुमार और मामा रिंकू उसकी भाभी प्रिया के जरिये भाई व पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दिलवाते थे।
उसपर कई तरह के दबाव डलवाते थे। इससे तंग आकर भाई मोहित ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि इंजीनियर मोहित यादव ने 18 अप्रैल को आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो अपने भाई को भेजा था। इसमें उन्होंने पत्नी व ससुरालीजन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। साथ ही लड़कों के लिए कानून न होने से आत्मघाती कदम उठाने की बात कही थी।
थानाध्यक्ष सिविल लाइन विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

प्रिया को गिरफ्तार करने औरैया आएगी इटावा पुलिस
मोहित के जान देने से चार दिन पहले प्रिया के मायके पक्ष के लोग उसे कंचौसी में मोहित के घर छोड़ गए थे। प्रिया अभी अपने ससुरालीजनों के साथ कंचौसी में ही रह रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से उसकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इटावा पुलिस अब उसे कभी भी कंचौसी आकर गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें