फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने की टप्पेबाजी, सात लाख के जेवर उड़ाए

Wed, 23 Apr 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। बाइक सवार दो युवकों ने पहले एक युवक को बाइक पर लिफ्ट दी। बाद में कुछ दूर उसकी पैंट की जेब काटकर सात लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

कानपुर में पनकी के एम-48 कालिंद्री नगर निवासी श्रीचंद्र पुत्र खेमचंद्र बुधवार को अपने मामा की बेटी के तिलक में रुरुगंज चौकी क्षेत्र के गांव रौरी जा रहे थे। वह अछल्दा से ई-रिक्शा में बैठकर बाबा के शाला पर उतर गए। इसी बीच उसने अपने रिश्तेदारों को फोन से बाबा के शाला पर आने की खबर दी। तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने भरथना जाने के लिए रास्ता पूछा तो उसने उन्हें रास्ता बता दिया।
बाइक सवार ने उससे पूछा कि आप कहां जाएंगे तो श्रीचंद्र ने आगे पुलिया तक जाने की बात कही। इसके बाद बाइक सवारों ने उसे लिफ्ट देकर बीच में बाइक पर बिठा लिया। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसकी पैंट की जेब काट दी और जेवर पार कर दिए। तभी बाइक चालक ने एक दुकान पर मोबाइल छूटने का बहाना बताकर उसे बीच रास्ते में उतार दिया और वहां से दोनों चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित श्रीचंद्र ने पैंट की जेब में हाथ डाला तो उसे अपनी जेब कटने का अहसास हुआ। उन्होंने रिश्तेदारों के साथ रुरुगंज चौकी पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि जेब में तीन सोने की चेन और अंगूठियां गायब थीं। इनकी कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है।
सूचना पर पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिला। रुरुगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिली है। कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, लेकिन अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें