फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मी के चार हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मतदान ड्यूटी में लगे युवक दिनेश की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। हत्यारोपी मोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिनेश के शादी से इनकार करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। उधर, पुलिस ने
विज्ञापन

गिरफ्तार चारों हत्यारोपियों को दूसरे दिन जेल भेजा है।
सदर कोतवाली में वार्ता में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि अजीतमल क्षेत्र के गांव हलौवा के पास बंबे की पटरी पर एक अज्ञात
शव मिला था। कपड़ों से मिले चुनाव संबंधी कागजों से शव की पहचान दिनेश कुमार पुत्र स्व. श्रीमान सिंह निवासी रघुनाथपुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी के रूप में हुई थी।
मृतक बिधूना विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था। 20 फरवरी को अजीतमल के पोलिंग बूथ संख्या 18 पर परिचारक की ड्यूटी करने आया था। एसपी ने बताया कि 19 फरवरी की शाम वह खाना खाने के लिए गया था।
विज्ञापन

मृतक दिनेश के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। एसओजी व सर्विलांस टीम ने तथ्यों के आधार पर चार मोहित कुमार पुत्र मचल सिंह निवासी सरसई अलीपुर थाना बेला, प्रदीप कुमार उर्फ मोनू पुत्र अशोक कुमार निवासी टीकराई थाना कुर्रा जिला मैनपुरी, सत्यवीर उर्फ सत्येंद्र उर्फ रवि पुत्र स्व. राम
प्रकाश तथा राजेश पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी टीकराई थाना कुर्रा जिला मैनपुरी को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक मफलर, दो बाइक, एक साल बरामद की गई है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया पूछताछ के दौरान मोहित ने बताया कि मृतक उसकी बुआ का बेटा है। वह अपने ननिहाल में रहता था। मृतक का उसकी बहन के साथ संबंध था। मृतक की शादी की बात दोनों परिवारों के बीच हुई थी, लेकिन मृतक ने शादी करने से मना कर दिया। जिस कारण उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश के तहत पार्टी के बहाने बुलाकर मफलर से गला दबाकर
हत्या कर दी। घटना का एसओजी की टीम ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें