फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खुद पर पेट्रोल उड़ेलने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 01 Sep 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। जनसुनवाई के दौरान शनिवार को खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई एसडीएम के अर्दली की तहरीर पर हुई है। महिला ने एसडीएम के दफ्तर में अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था। मामले में रविवार को अर्दली राम सिंह की तहरीर में बताया गया कि शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे नगला खिमन निवासी महिला धनदेवी पत्नी विनोद कुमार तहसील पहुंची थीं। वहां उन्होंने चकरोड की नापजोख के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
आरोप है कि महिला ने चिल्लाते हुए कहा कि यदि चकरोड उसके घर के बगल से नहीं निकाला गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसी दौरान महिला ने अपने झोले से प्लास्टिक की बोतल निकालकर उसमें रखे ज्वलनशील पदार्थ को अपने ऊपर उड़ेलने की कोशिश की।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद संग्रह सेवक ने बोतल छीन ली और अधिकारियों की मदद से महिला को शांत कराया। इस घटना से तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। इससे कुछ समय के लिए सरकारी कार्य बाधित रहा। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार को उक्त महिला ने चकरोड की पैमाइश को लेकर एसडीएम के दफ्तर में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब एसडीएम उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर गए थे। उसके बाद महिला की स्थिति सामान्य होने पर राजस्व टीम उसे गांव लेकर गई। जहां चकरोड की नापजोख की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें