फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कांवड़ियों की डीसीएम में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 30 Jul 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हाईवे पर कांवड़ियों के डीसीएम में टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक की टक्कर से डीसीएम सवार आठ कांवड़िये घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इनमें से चार को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया था। मौके पर पुलिस व कांवड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई थी। कानपुर-इटावा हाईवे पर दयालपुर ओवरब्रिज से पहले कांवड़ियों के डीसीएम में ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी थी।
हादसे में जनपद जालौन थाना माधवगढ़ के गांव मेंघनी निवासी साकेत, कुलदीप, विवेक, नीलेश, सलिल, गोपाल, अंशुल, मोहित घायल हो गए। उन्हें चिचौली स्थित मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां से कुलदीप, विवेक, अंशुल, मोहित को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इधर, आक्रोशित उनके साथियों ने टक्कर मारने वाले ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए हाईवे पर जाम दिया था। वहीं, ट्रक चालक राहुल को पकड़कर पीट दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया था।
कोतवाल व सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह की आक्रोशित भीड़ से तीखी नोकझोंक हो गई थी। ट्रक चालक फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर गांव कुरसम निवासी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जालौन के थाना व गांव रामपुरा निवासी शिवकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें