एरवाकटरा (औरैया)। पंचायत चुनाव के दौरान कोविड नियमों की अनदेखी कर जुलूस निकालने पर 22 नामजद व 80 अज्ञात लोगों पर महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव बढ़िन निवासी हरि चौबे ने बताया कि 12 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव के दौरान लॉकडाउन व आचार संहिता लागू होने के बाद भी ग्राम पंचायत के 100 से अधिक लोगों ने बिना मास्क रैली निकाली थी। इस मामले में चौकी प्रभारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस पर उसने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी निरंजन, आशुतोष, सुधीप, राहुल, उमाशंकर, रामानंद, अरुण, श्याम बाबू, मुकेश निवासीगण बढिन, बंटू, जितेंद्र, विजेंद्र, प्रेम सिंह निवासीगण गांव कटईया, उमाशंकर, आदेश, जितेंद्र, राजीव, राकेश, छुन्ना, अमित निवासीगण नगला बरी, नवीन निवासी ऊसरपाटी, रजनीश निवासी मड़ैया बंसल और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम व आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।