दिबियापुर। दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव सराय पुख्ता निवासी आनंद शर्मा ने बताया कि छह सितंबर सुबह घर पर था। तभी गांव के चंद्रशेखर, अतुल कुमार, जीतू, चंद्रभान, सोनू घर में घुस गए। हाथ में लिए लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में आनंद का हाथ टूट गया। भाई सानंद उसे बचाने पहुंचा तो उसके सिर पर रॉड से हमला घायल कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर ने आनंद शर्मा, सानंद, शिवानंद, अभिषेक कुमार, अभिनव पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)