अजीतमल। बढ़ती गर्मी के बीच नगर पंचायत क्षेत्र में लगाए गए वाटर कूलर परेशानी का कारण बन गए हैं। गर्मी शुरू होने से पहले वाटर कूलर सही कराए गए थे लेकिन ये एक सीजन भी नहीं चल सके।
अधिकांश वाटर कूलर ठंडे पानी की जगह गर्म पानी दे रहे हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडे पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत द्वारा विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलरों की स्थिति बेहद खराब है। कहीं खराब पड़े हैं तो कहीं गर्म पानी दे रहे हैं।
बढ़ते तापमान के बीच लोग जहां ठंडे पानी की उम्मीद करते हैं, वहीं इन कूलरों से गर्म पानी निकलने से उन्हें निराशा हाथ लग रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत से मांग की है कि जल्द खराब कूलरों को ठीक कराया जाए।
सीन एक
पुराने मुगलरोड पर गर्म पानी
आजाद नगर वार्ड में पुराने मुगलरोड पर स्टूडियो की दुकान के बाहर लगा वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है। इस वाटर कूलर से क्षेत्रीय लोगों सहित रास्ते से निकलने वाले ई-रिक्शा व ऑटो वाले ठंडा पानी पीने के लिए रुकते हैं।
-
सीन दो
फरियादी व दुकानदार परेशान
सीओ ऑफिस के बाहर फुटपाथ पर लगा वाटर कूलर का पानी बहुत ही खराब है। वह पीने लायक नहीं है और न ही ठंडा होता है। कार्यालय आने वाले फरियादियों तथा आसपास के दुकानदारों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है।
-
सीन तीन
मंदिर में लगा वाटर कूलर खराब
आजादनगर मोहल्ले में स्थित शीतला माता मंदिर पर लगा वाटर कूलर भी खराब है। मंदिर आने वाली महिलाओं व पुरुषों को ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने वाटर कूलर सही करवाने की मांग की है।
सीन चार
ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा
पुराने मुगलरोड पर धर्म स्वीट हाउस के सामने लगा वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है। इससे आसपास दुकानदारों एवं सड़क से निकलने वाले लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
सभी वाटर कूलरों की जांच कराई जाएगी। जहां जो कमी है उसे दूर कराया जाएगा।-प्रदीप गौतम, ईओ
फोटो-26- मुगलरोड पर खराब पड़ा वाटरकूलर। संवाद
फोटो-26- मुगलरोड पर खराब पड़ा वाटरकूलर। संवाद
फोटो-26- मुगलरोड पर खराब पड़ा वाटरकूलर। संवाद