सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गांव जलोखर के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास सवा किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गांव बरमूपुर निवासी ओमकार के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान तस्कर की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।