फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना नदी के पुल की मरम्मत में आई तेजी, पैदल निकले लोग

Mon, 21 Jul 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पुल की मरम्मत कार्य में जुटे श्रमिक। - फोटो : पुल की मरम्मत कार्य में जुटे श्रमिक।
विज्ञापन
औरैया। जालौन-औरैया जनपद की सीमाओं को जोड़ने वाले शेरगढ़ यमुना नदी के पुल की मरम्मत ने रफ्तार पकड़ ली है। पुल की खराब बेयरिंग निकालने के बाद अब कार्यदायी संस्था ने नई बेयरिंग डालने से पहले क्षतिग्रस्त पुल का प्लास्टर कर ग्राइंडिंग भी की।
विज्ञापन

अभी पिलर सात की दो ही बेयरिंग निकाली गई हैं। उधर, मरम्मत के चलते पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप है, हालांकि प्रशासन ने पुल से पैदल निकलने की ढील जरूर दे रखी है।
यमुना नदी के पुल पर छह, सात व आठ नंबर पिलर की बेयरिंग खराब हो गई थी। इस कारण पुल पर भारी वाहनों की रोक लगा दी गई थी, हालांकि हल्के व छोटे वाहन वहां से निकल रहे थे, लेकिन मरम्मत कार्य के चलते जिला प्रशासन ने 15 जुलाई से 14 अगस्त के लिए पुल पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

पैदल यात्रियों के निकलने पर भी पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन आम लोगों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने पुल से पैदल निकलने की छूट दे रखी है। ऐसे में लोग करीब डेढ़ किमी. पुल से पैदल सफर कर निकल रहे हैं।
जिस समय पुल की बेयरिंग निकालने का काम होता है, उस समय पैदल आवाजाही भी कुछ देर के लिए रोक दी जाती है। रविवार को भी पुल की मरम्मत कार्य चलता रहा। अभी तक पिलर सात नंबर की दो बेयरिंग निकाली गई हैं। जिन स्थानों से बेयरिंग निकाली गई है, वहां पर मशीनों के जरिए प्लास्टर कर ग्राइंडिंग की जा रही है। इसके बाद वहां पर नई बेयरिंग फिट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें