फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत का शुरू हुआ काम

Wed, 23 Sep 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत के लिए खोदाई करता कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कीरतपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद होने और घरों में दूषित पानी पहुंचने की खबर को अमर उजाला ने 22 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही ब्लॉक और जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर मंगलवार को कर्मचारियों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

बेला-बिधूना मार्ग पर रोंदापुर गांव के मोड़ के समीप कई दिनों से टूटी पड़ी पाइपलाइन के लीकेज का पता लगाने के लिए कर्मचारियों ने गड्ढे की खोदाई शुरू कर दी। पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से को तलाश कर उसे दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। पाइपलाइन में लीकेज के चलते लगातार पानी सड़क पर बह रहा था। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था, वहीं सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही थी।
लीकेज के कारण जलापूर्ति लाइन में दूषित पानी पहुंचने की समस्या भी सामने आ रही थी। अधिकारियों के निर्देश पर शुरू हुई खोदाई के बाद अब लीकेज बंद कर पानी की बर्बादी रोकने की कवायद शुरू हो गई है। पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद घरों तक स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद महज कुछ ही समय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के सक्रिय होने से ग्रामीण क्षेत्र की समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है।

लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत के लिए खोदाई करता कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें