फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच दिन ठप रह सकतीं बैंक सेवाएं, 50 लाख करोड़ के लेनदेन पर संकट

Wed, 23 Sep 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जानकारी देते एलडीएम राजीव निराला। संवाद
विज्ञापन
औरैया। आगामी दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लें। एसबीआई और यूनियन बैंक समेत प्रमुख बैंकों की ओर से एडवाइजरी जारी कर ग्राहकों को आगाह किया गया है कि 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। हड़ताल के ठीक बाद दो दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं में ताले लटके रहेंगे।
विज्ञापन

इससे आम जनता के साथ व्यापारियों के काम अटकने की पूरी आशंका है। बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांगें वर्ष 2022 से लंबित हैं। तब सरकार बैंक ट्रेड यूनियनों और डीएफएस के बीच हुई बातचीत में सप्ताह में पांच दिन काम, पीएलआई के तहत प्रोत्साहन और पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर आश्वासन मिला था। हालांकि चार साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका इसके विरोध में बैंककर्मियों ने दोबारा हड़ताल का रास्ता चुना है।
इस बंदी का सबसे गंभीर असर उन कारोबारियों पर पड़ेगा जिनका रोजाना का नकद लेनदेन होता है। विशेष रूप से पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और बड़े किराना व्यापारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि दैनिक आधार पर नकद जमा न हो पाने से सुरक्षा और तरलता की आफत खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन -
जिले में कुल 117 बैंक शाखाएं संचालित हैं। इस पांच दिवसीय बंदी के कारण जिले में व्यापारिक और वित्तीय गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होंगी, इससे अनुमानित तौर पर लगभग 50 लाख करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो सकता है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें और समय रहते आवश्यक नकदी का प्रबंधन कर लें।
विज्ञापन

- राजीव निराला, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें