फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना पुल के मरम्मत कार्य ने पकड़ी रफ्तार, आवाजाही पर प्रतिबंध

Sat, 26 Jul 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जालौन चौराहे पर लगाया गया संकेतक व बैरीकेडिंग। - फोटो : जालौन चौराहे पर लगाया गया संकेतक व बैरीकेडिंग।
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट यमुना नदी पुल पर शुक्रवार से पैदल आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। इस पाबंदी के बाद शुक्रवार को एक भी राहगीर पुल पर नहीं फटका। इसका असर यह रहा कि यमुना नदी पुल की मरम्मत कार्य ने रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन

यमुना नदी पुल के पिलर नंबर छह से दो बेयरिंग निकाली गईं। उसकी जगह पर नई बेयरिंग फिट की गई। इसके बाद ग्राइंडिंग का कार्य शुरू किया गया। जो देर शाम तक चलता रहा। हालांकि इससे पूर्व पिलर सात की खराब बेयरिंग की जगह नई बेयरिंग फिट की जा चुकी है। उधर, पुल के रास्ते पर लगाए गए बैरियर के पास पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। एक दो लोग जो भटककर पहुंचे, उन्हें वापस लौटा दिया गया।
पिछले एक सप्ताह से यमुना नदी पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य शुक्रवार को तेजी से चला। शुरुआती दौर में पुल से पैदल राहगीरों की आवाजाही की छूट के चलते यह काम काफी सुस्त चल रहा था, लेकिन अब पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इस पाबंदी के अनुपालन को लेकर पुल समीप पुलिस की तैनाती भी करा दी गई है।
विज्ञापन

औरैया छोर पर बैरियर लगाकर निगरानी रखी जा रही है। वहीं जालौन छोर पर सात फीट की दीवार खड़ी कर दी गई है। काम कर रहे श्रमिकों के अनुसार छह नंबर पिलर में ग्राइंडिंग का काम चलता रहा। इस पिलर पर देर शाम तक कार्य पूरा हो जाएगा। शनिवार को यमुना नदी पुल के पिलर आठ नंबर की बेयरिंग बदलने का काम किया जाएगा।

जालौन चौराहे पर ही पाबंदी का लगाया बोर्ड
यमुना नदी पुल तक कोई अनजाने में भी न पहुंच जाए इसे लेकर पुल से पहले बैरियर लगाया गया है। जहां पुलिस की तैनाती है। वहीं इससे पहले जालौन चौराहे पर भी बैरिकेडिंग लगाते हुए पुल पर आवाजाही की रोक का संकेतक लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें