फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीबीसी मशीन खराब, एक माह से एक्सरे बंद

Fri, 25 Jul 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य महकमे की सेवाएं बेपटरी हैं। सीएचसी स्तर पर अधिकारियों की अनदेखी से मरीजों को परेशानी हो रही है। हालत यह है कि कहीं सीबीसी मशीन खराब है। एक माह से एक्सरे की सुविधा भी बंद है।
विज्ञापन

ऐसे में जांचें बंद होने की वजह मरीजों को प्राइवेट पैथालॉजी का रुख करना पड़ रहा है। सहार सीएचसी में 100 के करीब गांवों के मरीज उपचार के लिए आते हैं। रोजाना की ओपीडी 100 के करीब रहती है। यहां पर पिछले तीन माह से सीबीसी मशीन खराब पड़ी है। वहीं एक माह से एक्सरे मशीन भी बंद रखी है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राकेश सचान ने बताया कि जल्द ही मशीनों को दुरुस्त कराया जाएगा।
एरवाकटरा सीएचसी में सीबीसी मशीन पिछले करीब डेढ़ माह से रीजेंट न होने के कारण बंद पड़ी है। जिससे जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं एक्सरे मशीन के टेक्नीशियन शशि सप्ताह में सिर्फ दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को सीएचसी में ड्यूटी करने आ रहे है। इससे अक्सर मरीजों को प्राइवेट पैथालॉजी पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि सीबीसी मशीन के रीजेंट के लिए दो बार डिमांड भेजी जा चुकी है। रीजेंट मिलने पर ही जांचें शुरू हो पाएंगी।
सीएचसी में खराब मशीनों को दुरुस्त कराया जाएगा। रीजेंट उपलब्धता की मांग भेजी गई है। जल्द ही सीएचसी में जांचें शुरू हो जाएंगी। -डॉ. सुरेंद्र कुमार, सीएमओ, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें