फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ड्रोन कैमरों का थाने में पंजीकरण कराएं

Wed, 27 Aug 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-27 एयूआरपी 35 संचालकों को निर्देश देते कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की रोजाना खबरें आ रही हैं। इसे पुलिस ने अफवाह बताते हुए कुछ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई भी की थी। अब पुलिस ने कस्बे के फोटो स्टूडियो संचालकों से बैठक कर निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में हुई बैठक में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने कहा कि ड्रोन कैमरे का संचालन बिना अनुमति कानूनन अपराध है। किसी भी स्टूडियो संचालक या व्यक्ति को बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी संचालकों को हिदायत दी कि वह अपने ड्रोन कैमरों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण थाने में कराएं।
विज्ञापन

अधिकारी के लिखित आदेश के साथ स्टूडियो संचालकों से ड्रोन संचालन कराया जाएगा। बैठक में संजय शुक्ला व सिंपल मंसूरी आदि संचालक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें