फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रीजनिंग और करंट अफेयर ने उलझाया

विज्ञापन
फोटो-17-वैदिक इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर हुई पीईटी परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। 100 प्रश्नों वाले पेपर को हल करने में अभ्यर्थियों को दो घंटे भी कम पड़ गए। अभ्यर्थियों के अनुसार रीजनिंग और करंट अफेयर काफी कठिन रहा, जबकि गणित और विज्ञान के प्रश्न आसान रहे। इसके अलावा इतिहास और भूगोल के प्रश्न भी उलझाने वाले रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों व उनके साथ आए अभिभावकों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। यहां पर एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद केंद्र में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। जहां मेटल डिटेक्टर से गहनता से जांच हुई। इसके अलावा अभ्यर्थियों के जूते चप्पल उतारते हुए जांचा गया। बायोमीटि्रक जांच के बाद अभ्यर्थी कक्षों में पहुंचे। जहां पर पेपर दिया। दो घंटे के समय में 100 प्रश्नों का पेपर पर्याप्त समय वाला रहा। लेकिन प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थियों को पता ही नहीं चला कि कब दो घंटे बीत गए। पेपर देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर में अलग-अलग प्रश्नों को कठिन बताया। हालांकि ज्यादातर अभ्यर्थियों ने पीईटी के पेपर को कठिन बताया। कुछ अभ्यर्थी ओवरऑल पेपर ठीक होने की बात कहते नजर आए। इस परीक्षा को लेकर जहां कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। वहीं जिले के अधिकारी केंद्रों का जायजा लेते रहे। केंद्रों के बाहर पुलिस चौकसी को देखते हुए भीड़भाड़ की स्थिति नहीं बनी। हालांकि पेपर छूटने के बाद केंद्रों के बाहर कुछ हद तक जाम की स्थिति बनी।
रीजनिंग और करंट अफेयर में उलझे
रीजनिंग और करंट अफेयर के प्रश्न कठिन रहे हैं। रीजनिंग में ग्राफ और पारिवारिक संबंध जैसे प्रश्नों में काफी समय चला गया। लेकिन समझ से परे रहे।-अनुरुद्ध, प्रतापगढ़
विज्ञापन

इतिहास में मुगल कालीन प्रश्न थे कठिन
गणित के प्रश्न आसान रहे हैं। लेकिन इतिहास के प्रश्न कठिन थे। खास तौर पर पुस्तकों और मुगल कालीन के प्रश्न कठिन थे।-राहुल, बाराबंकी
ओवरऑल पेपर ठीक गया
दिवस विशेष और रीजनिंग के प्रश्न कठिन रहे हैं। भूगोल से जुड़े दो प्रश्न भी उलझाऊ रहे। हालांकि ओवरऑल पेपर ठीक गया है।-निधि गुप्ता, कानपुर
इतिहास और रीजनिंग के प्रश्न उलझाऊ रहे
हिंदी में व्याकरण से जुड़े गद्यांश के कुछ प्रश्न हल करना चुनौतीपूर्ण रहा। इतिहास और रीजनिंग के कुछ प्रश्न उलझाऊ रहे। दो घंटे का समय भी कम पड़ गया।-राहुल, प्रतापगढ़
-
2463 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
जिले में आठ केंद्रों पर दो पालियों में रविवार को पीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया। दोनों ही पालियों में 3264-3264 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह की पाली में 2013 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1251 ने परीक्षा ही छोड़ दी। इसी तरह दोपहर की पाली के लिए पंजीकृत 3264 के सापेक्ष 2052 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1212 अनुपस्थित रहे।

वर्जन-
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई गई है। कहीं से नकल व अव्यवस्था की शिकायत सामने नहीं आई है। कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर नजर रखी गई है।-कमलेश पांडेय, प्रभारी डीआईओएस

फोटो-17-वैदिक इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-17-वैदिक इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-17-वैदिक इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-17-वैदिक इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-17-वैदिक इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें