फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग

Wed, 27 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग ने औरैया के लोगों को घरों के अंदर रहने को मजबूर कर दिया। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से बचने को लोग शरीर को पूरी तरह से ढकते नजर आए। गर्मी और उमस के चलते बाजार में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन



बस, टेंपो में सभी जगह गर्मी का असर नजर आया। सड़कों पर निकले लोग लस्सी, कोल्ड डिंक, गन्ने का जूस, ठंडा पानी पीकर गर्मी दूर भगाते दिखे।



मंगलवार को जिले में गर्मी सिर चढ़कर बोली, सुबह से गर्म हवाओं के झोंकों ने अपनी मंशा साफ जाहिर कर दी थी। सुबह 10 बजते ही पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।


चौराहों, गलियों व बाजारों में सन्नाटा सा छाया रहा। लोग तेज धूप से बचने को दुकानों के टिनशेड व पेड़ की छांव खोजते नजर आए। दिन में एक बजे गर्मी अपने पूरे असर में दिखी तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



वहीं गर्म हवा के कारण तापमान का असर 46 डिग्री तक महसूस किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. एके दुबे ने बताया कि भीषण गर्मी से अपने को बचाएं। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। खाली पेट घर से बाहर न जाएं। बच्चों पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें