औरैया। जिले भर में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान राम मंदिरों पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराया गया। राम मंदिरों पर रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई। महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई।
शहर में होमगंज सदर बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर सुबह से ही अखंड रामायण का पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पालिका नामित सभासद सोनू सोनी, शिवपाल सिंह भदौरिया, पुष्पा शर्मा, अमर चंद्र राठौर, अरविंद चौबे के अलावा ओम प्रकाश शर्मा, बच्चू मिश्रा, संतोष सोनी, ब्रज मोहन वर्मा आदि का सहयोग रहा। पाठ समापन होने पर मंदिर पुजारी कमलेश नारायण दीक्षित ने आरती कार्यक्रम संपन्न कराया। बाद इसके प्रसाद का वितरण किया गया।
इसी तरह से श्री संकट मोचन मंदिर पर सुबह आठ बजे से रामायण का पाठ कराया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद की ओर से मंदिर पर रंग-बिरंगी झालरों से सजावट कराई गई। दिबियापुर के संजय नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि जयंती पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। साथ ही वाल्मीकि रामायण का पाठ भी किया गया। इस मौके पर दिबियापुर चेयरमैन अरविंद पोरवाल, सभासद साधना पोरवाल, सभासद अखिलेश कश्यप, सभासद सचिन गुप्ता ने पाठ संपन्न कराया।
फफूंद में वाल्मीकि जयंती पर सुबह से ही फफूंद के तिवारियान मुहल्ले स्थित राम मंदिर में महंत हरिकांत तिवारी द्वारा अखंड रामायण का पाठ शुरू कर दिया गया। इस मौके पर मंदिर संरक्षक अन्नू अग्निहोत्री, पूर्व एसआई कन्हैयालाल व अमित पेंटर आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रसिद्ध श्री वाल्मीकि आश्रम मंदिर पर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के महंत कमल सहाय महाराज ने आस्थावानों को महर्षि वाल्मीकि की जीवनी के बारे में बताया। इस मौके पर वाल्मीकि मंदिर में चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला ने भी महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर अपनी आस्था जतायी और इंतजाम की जानकारी ली। इस मौके पर एडीओ सहार सहित सभासद अनिल कुमार वाल्मीकि, समाजसेवी राजू खरे, वाल्मीकि समाज अध्यक्ष प्रदीप कुमार, मनोज वाल्मीकि, संजय कुमार, अजय वाल्मीकि व मछलु आदि मौजूद रहे।
फोटो 31 एयूआरपी 10 - श्रमिक को श्रमिक कार्ड देते श्रम प्रर्वतन अधिकारी जीएस दीक्षित।- फोटो : AURAIYA