फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक पुस्तक पढ़ें प्रतियोगिता में राम मोहन अव्वल

Tue, 07 Jul 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-11-कार्यक्रम में मौजूद छात्र और प्रोफेसर। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। तिलक महाविद्यालय में सोमवार को यूनिवर्सिटी के निर्देश पर ‘एक पुस्तक पढ़ें’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र राम मोहन अव्वल रहे। वहीं अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के निर्देश पर युवाओं में पठन-पाठन को रुचिकर बनाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. रवि कुमार और डॉ. राजेश कुमार ने किया। पुस्तक पढ़ने की इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी भी दी गई। इस प्रतियोगिता में कुल 32 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिनमें से 13 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता व मुख्य गतिविधियों में हिस्सा लिया।
निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. उदारता और डॉ. अनीता परिहार ने निभाई। पहले स्थान पर एमए हिंदी द्वितीय वर्ष के छात्र राम मोहन रहे। वहीं दूसरे स्थान पर बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा भाग्या अवस्थी व तीसरे स्थान पर बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान कुशवाहा रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. डॉ. रवि कुमार ने सभी विजेताओं को बधाई दी। छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं। उनसे प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

फोटो-11-कार्यक्रम में मौजूद छात्र और प्रोफेसर। स्रोत:कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें