फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के सूने मकान से नकदी और जेवर पार

Tue, 07 Jul 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-13- कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्ला विद्यानगर में चोरों ने एक बंद पड़े सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के मकान का ताला तोड़कर नकदी व लाखों रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

रविवार देर रात जब पीड़ित परिवार वापस लौटा, तब वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
मोहल्ला विद्यानगर निवासी अरविंद सक्सेना पूर्वांचल बैंक शाखा में मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हैं। वह घर पर अपनी पत्नी प्रीति सक्सेना और मां सरला सक्सेना के साथ रहते हैं। पीड़ित अरविंद सक्सेना ने बताया कि वह बीते 28 जून को अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में रह रहे बेटे प्रतीक सक्सेना के पास गए थे।
उनकी बुजुर्ग मां इन दिनों कानपुर में अपनी बेटी के घर गई हुई हैं। पूरा घर बंद था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे जब अरविंद सक्सेना पत्नी के साथ लखनऊ से लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर पूजा वाले कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अरविंद ने मां सरला को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

मां के अनुसार, अलमारी से करीब 25 हजार रुपये की नकद, सोने के टॉप्स, करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी की करधनी और छह चांदी के लच्छे पार कर दिए। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि मामले का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें