फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 20एयूआरपी11- एनसीसी कैडट्स के साथ सीओ सिटी व टीएसआई फोटो 20एयूआरपी12- बिना हेलमेट चालक को रोकता एन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। एनसीसी कैडेटों ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों को जागरूक करने के लिए जागरुकता रैली निकाली। साथ ही लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान सीओ और यातायात सबइंस्पेक्टर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौराहे सुभाष चौक पर सोमवार की सुबह तिलक महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों को रोक कर ऐसा न करने की सलाह दी। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि एनसीसी कैडेटों ने शहर की मुख्य सड़कों पर रैली निकालकर बाइक व कार चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
सीओ ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने के कारण देश में आम मौतों की अपेक्षा मार्ग दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या अधिक है। अगर लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो जाए, तो इसमें बहुत कमी जा सकती है। बाइक चलाते वक्त चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं। कार चालक सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करते है। उन्हें ऐसा करने से पहले अपने घर वालों के बारे में सोचना चाहिए। घर पर उनका परिवार इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं, यातायात सबइंस्पेक्टर एसके तिवारी ने कहा कि कैडेटों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। कैडेटों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जिन लोगों को रोका था, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आगे नियमों का उल्लंघन करते यह लोग पकड़े गए, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें