फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लखनऊ के श्याम को पटखनी दे कन्नौज के राजू ने जीती कुश्ती

Tue, 07 Oct 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-07 एयूआरपी 40 दंगल में दांव पेच दिखाते पहलवान व मौजूद दर्शक। संवाद
विज्ञापन
अटसू। उत्साह, उमंग व परंपरा संग अटसू महोत्सव का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन दंगल का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर आकर्षक कुश्ती लड़ी। शानदार मुकाबले में कन्नौज के राजू ने लखनऊ के श्याम को पटखनी देकर कुश्ती जीती।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता आनंद सिंह ने किया। दंगल में आसपास के जनपदों से आए नामी पहलवानों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान कुश्ती के 40 मुकाबले रोमांचक अंदाज में हुए। इसमें शिवपूजन औरैया ने अरविंद फतेहपुर को पटखनी देकर जीत दर्ज की जबकि भूरा कन्नौज व गौरव फतेहपुर के बीच हुए मुकाबले में भूरा ने बाजी मारी। सुबह से ही दंगल देखने के लिए मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। पहलवानों ने अखाड़े में प्रवेश किया तो जय बजरंग बली व हर हर महादेव के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि कुश्ती भारत की आत्मा में बसती है। ऐसे आयोजन युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु पोरवाल व स्वदेश प्रकाश पोरवाल ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र भेंट किए। महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान दंगल, सांस्कृतिक संध्या, रामलीला और समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें