फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजवीर सिंह को सौंपा मनोनयन पत्र

Mon, 08 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोहिया विचार मंच के प्रदेश संयोजक राजवीर सिंह यादव को सयुस का ही प्रदेश सचिव नामित किया गया। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने राजवीर को मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही उनसे सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने युवाओं के हित में सबसे अधिक काम किए हैं। पत्र सौंपते हुए आशा जताई कि राजवीर सिंह पार्टी एवं युवाओं के हित में काम करते हुए सपा को और मजबूत करेंगे।

प्रदेश सचिव राजवीर सिंह यादव ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसको आगे बढ़ाते हुए प्रदेश भर में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


 प्रो. आलोक यादव, सपा शिक्षक सभा के पूर्व अध्यक्ष हाकिम सिंह, बैकुंठ यादव, इंद्रपाल सिंह, रामलखन सिंह यादव, सर्वेश पाठक, रवि भी मौजूद रहे। राजवीर सिंह का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें