मंगलवार को चिलचिलाती धूप से 45.8 डिग्री के पार पहुंचे तापमान से बिलबिलाए शहर में शाम को बादल गरजते बादल और चमकती बिजली के बीच आई तेज धूल भरी आंधी के बाद बारिश से राहत महसूस हुई। आंधी के बाद हुई ठंडक का मजा लेने को लोग अपने घरों की छतों और सड़कों व पार्क में निकल आए।
मंगलवार सुबह से तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को घरों में रहने के मजबूर कर दिया। तेज धूप व गर्म हवा के चलतेे 45.8 तक पहुंचे तापमान ने शहर में सन्नाटा कर दिया। तेज धूप का असर था कि शाम पांच बजे आंधी व पानी ने मौसम को सुहावना कर दिया और लोगों ने राहत महसूस की।
तेज आंधी के चलते कई घरों में रखे छप्पर व टीनशेड भी उड़ गए। वहीं आसमान में बिजली कड़कड़ाती दिखी। तेज आंधी ने लोगों को वाहनों की लाइट जलाने को मजबूर कर दिया।
मौसम सुहावना होने पर जहां लोगों ने चैन की सांस ली। वहीं सुहावने मौसम का आनंद उठाया। तेज आंधी के चलते लोगों को घंटों खड़े रहना पड़ा। लोग जहां खड़े थे, वहीं पर रुक गए और तेज आंधी व बारिश ने लोगों को काफी राहत देने का काम किया।
कस्बावासियों ने उठाया लुफ्त - फफूंद (औरैया)। मंगलवार सुबह की गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया। गर्म हवाओं के थपेड़ों से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोग गर्मी से बचने को अपने को सुरक्षित करते नजर आए। देर शाम आई आंधी व बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। लोगों ने इस सुहावने मौसम का जमकर आनंद उठाया।