फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खिले किसानों के चेहरे, पकड़ी खेतों की राह

Tue, 30 Jun 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश होने से सोमवार की सुबह से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से हुई रिमझिम फुहारों से लोगों का मन प्रफुल्लित हो उठा है। इन रिमझिम फुहारों का बच्चों ने जमकर मजा लिया। हालांकि बारिश होने से गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई लेकिन किसानों के चेहरों में चमक आ गई।
विज्ञापन


सोमवार  सुबह 10 बजे से ही रिमझिम फुहारें पड़नी शुरू हो गई। 11 बजे से हल्की बूंदाबांदी होने पर लोग अपने काम पर जाने के लिए निकल पड़े। सभी ने बारिश का आनंद लिया।

सड़कों पर निकले लोग भी बारिश का आनंद लेते दिखे। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं सुबह से ही उत्तर पूर्वी हवाएं चलती रही, जो दोपहर में भी जारी रहीं। दोपहर के समय 92 प्रतिशत नमी बनी रही।
विज्ञापन


सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सी.वी सिंह ने बताया कि 30 व 1 जून को भी बारिश होने की संभावना है। दो दिन तेज बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें