फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतहाशा बढ़ाई गई बिजली दरों को वापस लें

Tue, 30 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि पर राजनीतिक दलों ने विरोध शुरू कर दिया है।  इस क्रम में सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर  सरकार से बढ़ी विद्युत दरें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष कमलेश दीक्षित की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर बिजली की बढ़ी दरें और अघोषित विद्युत कटौती समाप्त करने की मांग की है।

वहीं पिछले दिनों प्रदेश की सपा सरकार की ओर से हाल ही में घरेलू उपभोक्ताओं पर और बोझ लादते हुए विद्युत दरों में की गई वृद्धि को कांग्रेसियों ने तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने में रामकृष्ण चतुर्वेदी, उदय प्रताप सिंह, सिपाहीलाल निषाद, शिवशंकर लाल दुबे, हरिओम शुक्ला, कृष्ण चंद्र गोयल, नवीन तिवारी, रामू पेंटर आदि कांग्रेसी प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें