फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिधूना क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि

Sun, 05 Apr 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-21- बारिश के दौरान सड़क पर गिरते ओले। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। तहसील क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन

करीब दो बजे आसमान में काले बादल छाने के बाद तीन बजे के आसपास तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की खड़ी हुई फसल खेत में ही गिर गई।
क्षेत्र के गूरा, सहासपुर, मऊ, कछपुरा, भटौरा, बदनपुर, निवाजपुर, भटोली, रठगांव समेत कई गांवों में सबसे ज्यादा ओले गिरे। बिधूना कस्बा समेत एरवाकटरा, बेला और आसपास के इलाकों में भी ओलों की बौछार देखी गई। अचानक हुई इस बारिश से खेतों में कटी फसल भीग गई।
विज्ञापन

वहीं खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। किसान इस समय गेहूं की कटाई में जुटे थे लेकिन बारिश और नमी बढ़ने से अब कटाई का काम कम से कम एक सप्ताह के लिए रुक गया है। न तो मशीन (थ्रेशर) से कटाई हो पाएगी और न ही हाथों से।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जब फसल पककर तैयार थी, तब तेज धूप थी, जैसे ही कटाई शुरू हुई मौसम ने करवट बदल ली। किसानों की उम्मीदें अब प्रशासन से किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग पर टिक गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें