कंचौसी (औरैया)। सोमवार दोपहर तीन बजे कंचौसी क्रासिंग रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए आधे घंटे के लिए बंद कर दी गई। इससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। आधे घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। रेलवे कर्मचारियों ने बारी-बारी से वाहनों को निकलवाया, तब स्थिति सामान्य हो सकी।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर सोमवार को रेलवे कर्मचारियों ने लाइन मरम्मत के लिए फाटक बंद कर दिया। क्रासिंग बन्द करके काशन लेकर ट्रेनों को गुजारा गया। वहीं फाटक बंद रहने से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। जाम के चलते वाहन रेलवे क्रासिंग पर ही फंसे रहे। क्रासिंग खोली गई तो दोनों ओर से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
इससे वाहनों को निकालने में परेशानी हुई। चौकी पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया रेलवे ट्रैक मरम्मत के लिए क्रासिंग को आधे घंटे के लिए बन्द किया गया था। संवाद