फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल अपराधियों पर अब रहेगी ‘लियो’ की नजर

Mon, 14 Sep 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन फतेहपुर से लेकर इटावा के जसवंत नगर के बीच रेल अपराधों पर नियंत्रण के लिए अपराधियों पर अब आरपीएफ के साथ डाग ‘लियो’ की नजर रहेगी। प्रशिक्षित डाग स्क्वायड बड़ी से बड़ी वारदातों के बाद उनके खुलासे में माहिर है।
विज्ञापन


 
डाग स्क्वायड ‘लियो’ के हैंडलर विष्णु यादव एवं आशीष कुमार के अनुसार कानपुर स्थित हेडक्वार्टर से वे प्रतिदिन अलग- अलग स्थानों पर अपराधियों की सुरागकशी के लिए निकलते हैं। रेल संपत्ति की चोरी होने एवं रेलवे के अन्य अपराधों पर कड़ाई से लगाम लगे। इसके लिए डाग ‘लियो’ खासी मेहनत करता है।


हैंडलर के जरा से इशारे पर ‘लियो’ दुश्मन पर टूट पड़ता है। रेलवे सामान की चोरी होने पर जगह को सूंघकर वह चोर का पता लगाने में माहिर है।

 
पूर्व में इटावा में केबिल चोरी, दादरी में ओएचई पर लटके वेट की चोरी, जंफर वायर चोरी, जलेसर रोड में केबिल एवं जंफर वायर एवं फिस प्लेट चोरियों का खुलासा करने मे ‘लियो’ का खासा योगदान रहा।
विज्ञापन


बताया कि ‘लियो’ का कार्य क्षेत्र कानपुर से आगे फतेहपुर से लेकर इटावा के जसवंत नगर तक है। आरपीएफ थाना फफूंद के प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि डाग स्क्वायड की क्षेत्र में मौजूदगी से निश्चित तौर पर रेल अपराधों में लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें