फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हरा पेड़ काटने की सूचना पर छापा, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

Sat, 15 Aug 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
थाने में खड़ा लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना पुलिस ने गांव उदईपुर के पास खेत में लगा हरा नीम का पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने छापा मारा। मौके से लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है। जबकि आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पेड़ कटान की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लिया, जिसमें लगभग दो क्विंटल नीम की लकड़ी लदी थी। वहीं, पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गया।

आरोपी की पहचान कन्नौज स्थित थाना सौरिख क्षेत्र के गांव आलापुर निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें