फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेफर इंटरनेट डे पर कराई क्विज प्रतियोगिता

Wed, 11 Feb 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सेफर इंटरनेट डे 2026 (सुरक्षित इंटरनेट दिवस) मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम व कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की ओर से क्विज प्रतियोगिता भी की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य इंटरनेट व कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित, जिम्मेदार व नैतिक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। डीएम ने इस दौरान अपील करते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग जागरूकता व जिम्मेदारी के साथ करें।
साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों से यह भी आग्रह किया कि वे सप्ताह में एक दिन डिजिटल फास्ट अपनाएं, जिससे अनावश्यक डिजिटल निर्भरता कम हो सके। जिला सूचना विज्ञान पवन तिवारी ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, डेटा गोपनीयता व एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत डिजिटल सुरक्षा व साइबर जागरूकता विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें अंकुर गुप्ता, दीपक कुमार व शैलेश कुमार सक्सेना को अव्वल आने पर डीएम ने सम्मानित किया। कार्यशाला में ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक विपिन पाल, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज कुमार, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र सिंह पटेल, प्रधानाचार्य कमलेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें