फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीडब्ल्यूडी ने हटवाया अस्थायी अतिक्रमण, व्यापारी बोले-दिखावा

Wed, 20 Aug 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 19 एयूआरपी 27 दुकानों के सामान से मिट्टी हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
सहार। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के दोनों तरफ अस्थायी अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया। अभियान में जेसीबी ने सड़क के दोनों ओर नाले तक जमा मिट्टी हटाई। दुकानों के बाहर रखे सामान को भी हटवाया।
विज्ञापन


उधर, व्यापारियों ने नाराजगी जताई। दुकानदारों ने कहा कि नाला निर्माण न होने से पानी घरों में भर रहा है। अतिक्रमण हटाना सिर्फ दिखावा है। इसे लेकर दुकानदार और आम लोग परेशान हैं।

अवर अभियंता एमके कुरैशी व सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि यह अभियान 25 अगस्त तक चलेगा। इसमें सड़क के दोनों तरफ नाले तक सफाई की जाएगी। बताया कि दुकानदारों ने अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण सड़क पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसकी शिकायतों के बाद यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि बिना मानक व बिना समय तय किए यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे उन लोगों को परेशानी हो रही है। न तो नाला निर्माण हुआ है और न ही टूटी नालियां बनाई गईं है। इससे पानी का निकास नहीं हो रहा है। लोगों के घरों में पानी भरता है।

आरोप लगाया कि इस समस्या को दूर करने वाला कोई नहीं है। यह मात्र खानापूर्ति की जा रही है। अंकित तिवारी, आलोक मिश्रा, उमेश शाक्य, अशोक यादव, गौरव गुप्ता, विजय सविता व मोनू शर्मा ने बताया कि नाली सालों से बंद पड़ी हैं। इसकी न सफाई हुई और न ही कोई निर्माण कार्य हुआ है। अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें