फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुरवा बक्सा मार्ग 10 साल से बदहाल

Sun, 24 May 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-4- पुरवा बक्सा मार्ग पर उकड़ी पड़ी गिट्टी। संवाद - फोटो : पेड़ पर लाल फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
सहायल। विकास खंड सहार के सहायल लिंक मार्ग से पुरवा बक्सा गांव को जाने वाली सड़क 10 साल से जर्जर है। इस मार्ग पर बड़े -बड़े गड्ढे व गिट्टी उखड़ी पड़ी है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग सहायल लिंक मार्ग से पुरवा बक्सा गांव तक जाता है। करीब एक किलोमीटर में सड़क की गिट्टी उखड़ चुकी है। इससे छोटे-बड़े वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। राहगीर आए दिन गिरकर घायल होते है। बताया कि यह मार्ग करीब एक दर्जन से अधिक गावों को जोड़ता हैं।
ग्रामीण रमेश यादव, अंशु यादव, शिवम यादव, रामपाल यादव, प्रमोद व प्रेम यादव ने बताया कि यह मार्ग करीब 10 वर्षो से खराब पड़ा हैं। कई बार प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक से मार्ग निर्माण को लेकर अवगत कराया गया लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें