फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गंगा दशहरा व बकरीद पर सौहार्द की अपील

Sun, 24 May 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-42- बैठक में मौजूद एसडीएम, सीओ व जनप्रतिनिधि।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। गंगा दशहरा व बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान, धर्मगुरु और विभिन्न समाज के लोग मौजूद रहे। उधर दिबियापुर थाना में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं एसडीएम व सीओ ने बेला कस्बा में पैदल गश्त किया।
बैठक में एसडीएम निखिल राजपूत ने कहा कि त्योहारों से जुड़े कार्यक्रम उन्हीं स्थानों पर आयोजित किए जाएं, जहां पूर्व से होते चले आ रहे हैं। सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने कहा कि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने से पहले प्रशासनिक अनुमति लेना जरूरी होगा। वहीं, अछल्दा क्षेत्र के नगरिया में शांति समिति की बैठक में सीओ पी पुनीत मिश्र व थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगी। (संवाद)
-
कुर्बानी खुले में न की जाए : डीएम

औरैया। डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने आगामी त्योहारों गंगा दशहरा व बकरीद को लेकर कलक्ट्रेट में पीस कमेटी की बैठक की। डीएम ने कहा कि कोई भी कुर्बानी खुले में न की जाए।
उन्होंने अपील की है कि कुर्बानी के बाद जानवरों के अपशिष्ट पॉलिथीन में ही रखें, इसे निर्धारित स्थान पर अथवा कूड़ा कलेक्शन गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि कुर्बानी प्रतिबंधित जानवरों की न दी जाए। इसके लिए नया स्थान न चयनित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी निर्धारित करें। इससे किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा को लेकर घाटों की साफ-सफाई, घाटों की प्रकाश व्यवस्था आदि के साथ-साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही घाटों पर गोताखोर व नाव की व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह त्योहारों को लेकर अपने क्षेत्र में भ्रमण करें। बैठक में सीडीओ राम कृपाल चौधरी, एसडीएम न्यायिक नीरज प्रसाद, एएसपी आलोक मिश्रा, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा, एसडीएम अजीतमल गरिमा सोनाकिया, एसडीएम बिधूना निखिल राजपूत समेत काफी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें