फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच कुंडीय महायज्ञ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

Thu, 11 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से पंच कुंडीय महायज्ञ एवं जनजागरण कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय अछल्दा परिसर में कलश यात्रा के साथ हुई।
विज्ञापन



यज्ञ और मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुई कलश यात्रा सराय बाजार, स्टेशन बाजार, नहर बाजार से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर जाकर समाप्त हो गई। महिलाओं ने यज्ञ स्थल से कलश लेकर पवित्र सरोवर से जल भरने निकली। शहर की गलियों ने निकली महिलाओं का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन



 
महिलाओं ने कलश यात्रा के दौरान मंगल गीत गाए। कार्यक्रम के दौरान 11,12 व 13 जून को योग व ध्यान कार्यक्रम होगा। 14 जून की सुबह यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडल के सदस्य सर्वेश कुमार , मंशाराम, डा. कमलेश, श्याम मनोहर, राजू शुक्ला, राम चंद्र पोरवाल, पप्पू पोरवाल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें