फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाई वोल्टेज से पंप की मोटर फुंकी, जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। कस्बे में हो वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होने से नगर पंचायत के एक नलकूप की मोटर और अन्य उपकरण फुंक गए। इससे कुछ मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो गई। देर रात तक नगर पंचायत कर्मियों ने टैंकरों के माध्यम से पानी आपूर्ति की। दिक्कत को लेकर चेयरमैन मोहम्मद अनवर ने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर विद्युत आपूर्ति सही कराने की मांग की।
गर्मी की शुरुआत होते ही कस्बा लो वोल्टेज की समस्या से जूझने लगा है। शनिवार को मोतीपुर इलाके में अचानक बहुत हाई वोल्टेज आने लगे इससे कस्बे में जलापूर्ति करने वाले पंप नंबर 2 की समर जल गई। साथ ही वहां लगे अन्य उपकरण भी जल गए। आठ से अधिक मोहल्लों की जलापूर्ति ठप हो गई। शाम को पानी नहीं मिलने पर लोग परेशान हो उठे और उन्होंने चैयरमैन को फोन कर पूरी स्थिति बताई।
विज्ञापन

जलापूर्ति को लेकर चेयरमैन ने हर मोहल्ले में टैंकरों से पानी पहुंचाने के लिए कर्मियों को निर्देश दिए। रात और दिन भर टैंकर से पानी सप्लाई दी गई, लेकिन फिर भी ऊंचाई वाले मोहल्लों में लोगों को परेशानी हुई। वोल्टेज की समस्या से जलापूर्ति में हो रही दिक्कत को लेकर सोमवार को चेयरमैन अधिशासी अभियंता नेहा सिंह से मिले और उन्हें पत्र सौंपकर बताया की कस्बा कम और ज्यादा वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है।
विज्ञापन

इससे नगर पंचायत को पेयजल आपूर्ति और अन्य कार्यों में दिक्कत आ रही है। अधिशासी अभियंता ने विद्युत आपूर्ति जल्द सही कराने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनवर ने बताया की ज्यादा वोल्टेज से पंप की मोटर फुंक गई थी। इससे पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें