फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा भगवानभरोसे

Fri, 20 May 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
विद्युत केंद्र में लगे दस-दस केवीए के दो ट्रांसफार्मर । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया। आसमान से बरस रही आग और लोड के बढ़ने से यहां यार्ड में रखे ट्रांसफार्मर हीट होकर धुंआ उगल रहे हैं। ऐसे में विभागीय अफसर ट्रांसफार्मरों को बचाने के लिए बिजली की अघोषित कटौती से ट्रांसफार्मरों को ठंडा कर किसी तरह बिजली आपूर्ति कर रहे हैं। सुरक्षा प्रबंधों का यह हाल है ट्रांसफार्मर यार्ड में कहीं भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

 ऐसे में लोड बढ़ने से अगर ट्रांसफार्मर आग उगलने लगे को आग बुझाने के पुख्ता बंदोबस्त नहीं होने से अफसर महज तमाशबीन बन कर रह जाएंगे। हालांकि  बिजली विभाग भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मरों को ओवरलोड होने से बचाने के लिए कूलर और अग्निशमपन यंत्र लगाने की व्यवस्था करता है। लेकिन जिले के किसी भी विद्युत केंद्र में कबाड़ हो रहे अग्निशमन यंत्र काम करने की स्थिति में नहीं हैं। इससे ट्रासफार्मरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है । शहर के विद्युत केंद्रों के यार्ड में रखे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करती अमर उजाला की रिपोर्ट: 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें