औरैया। राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ एवार्ड के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राजीव कुमार उपाध्याय बताया कि महानिदेशालय उप्र लखनऊ की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत चयन किया जाना है।
बताया कि जिले के 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा, जिन्होंने राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जैसे खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्पबचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जलसंरक्षण, पुस्तकालय, वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर उर्जा संयंत्र स्थापना में पहचान योग्य कार्य किया हो तो अपना प्रस्ताव कार्यक्रम की फोटो, प्रमाण पत्र व पेपर कटिंग सहित दो प्रतियों में 29 फरवरी तक युवा कल्याण विभाग के कक्ष संख्या-51 विकास भवन ककोर, औरैया पर व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध करा सकते हैं। संवाद