फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक साल से 16 किलोमीटर बिलराया-पनवाड़ी हाईवे चौड़ीकरण का प्रस्ताव लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिलराया-पनवाड़ी मार्ग स्टेट हाईवे की सड़क की अनदेखी होने के कारण जगह-जगह फट गई है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। अहम बात यह है कि पिछले एक साल पहले इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया। लेकिन समय बीतने के बाद भी आज तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

शहर में यमुना नदी से लेकर जालौन चौराहे तक कई जगह सड़क फट जाने से इससे होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बनता जा रहा है। बिलराया-पनवाड़ी वाले इस मार्ग पर यमुना पुल की क्षतिग्रस्त विंग वॉल के पास सड़क में दरार साफ तौर पर देखी जा सकती है, जो अनदेखी के चलते धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। तो वहीं इस जगह से महज 50 कदम औरैया की तरफ चलते ही राधाकृष्ण मंदिर के सामने की सड़क कई जगह से फट जाने से उसमें बड़ी-बड़ी दरारें देखी जा सकती हैं। वहीं शेरगढ़ घाट से थोड़े पहले ही एक जगह और सड़क फटने लगी है।

नवंबर 2022 में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी थी रोक
अहम बात यह है कि नवंबर 2022 से इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी थी। जिससे छोटे वाहनों के लिए कोई समस्या नहीं थी, लेकिन पिछले लगभग एक सप्ताह से हाईटगेज की ऊंचाई साढ़े 10 फीट और पुल से गुजरने वाले वाहनों के लोड को 30 टन किए जाने के बाद से इस मार्ग से काफी संख्या में माल वाहक वाहनों के अलावा रोडवेज व प्राइवेट बसों का आवागमन शुरू हो गया है। सड़क की चौड़ाई अधिक न होने और उसके दोनों तरफ गहरी खाई होने से भारी वाहनों के निकलने से हादसा होने की आशंका बराबर बनी रहती है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


एक साल पहले बिलराया-पनवाड़ी मार्ग की 16 किलोमीटर की सड़क का 202 करो़ड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। अभी स्वीकृति का इंतजार है। मार्ग बहुत पुराना हो चुका है। इसके निर्माण की जरूरत है। स्वीकृति मिलने के बाद ही इस दिशा में कोई काम किया जा सकेगा।
अमर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, औरैया।

प्रभारी मंत्री के संज्ञान में लाकर प्रस्ताव पर पहल की उठाई मांग
मंगलवार को जिले के दौरे पर आई प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने शासन में स्वीकृति के इंतजार में पड़े फोरलेन प्रस्ताव को संज्ञान में दिया है। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि जिसको लेकर प्रभारी मंत्री की ओर से जल्द ही इस संदर्भ में बात करके प्रस्ताव के संदर्भ में जानकारी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें