फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गल्ला व्यापारी की दुकान से एक लाख 70 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। पुरवा डोरी निवासी एक गल्ला व्यापारी के दुकान से चोरों ने 1.70 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा डोरी निवासी सोनू पोरवाल अपने गांव में ही अनाज खरीदने-बेचने का काम करते हैं। सोमवार को उन्होंने मंडी में एक लाख 70 हजार रुपये का बाजरा बेचा था। बिक्री की रकम को अपनी दुकान की तिजोरी में लाकर रख दी थी। उसके बाद शाम को वह घर चला गया। अगले दिन मंगलवार की सुबह जब दुकान खोली तो तिजोरी खुली मिली उसमें रखी नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें