फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा व अभय ने जीता मिस फ्रेसर व मिस्टर फ्रेसर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के गुलाब सिंह फार्मेसी कॉलेज में नए साल की पूर्व संध्या पर फेयरवेल कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मिस फ्रेसर राधा दीक्षित व मिस्टर फ्रेशर अभय चुने गए। वहीं छात्रा रजनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुनी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक रंजीत सिंह व प्रबंधक विश्वनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन

फार्मेसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर डांस कर वाहवाही बटोरी। इसके अलावा नाटक, लोकगीत, कव्वाली आदि रंगारंग कार्यक्रमों को भी सराहा गया। नाटक के माध्यम से समाज की कुरीतियों पर प्रहार किया गया।
लोकगीतों के माध्यम से संस्कृति की छटा बिखेरी। कव्वाली का भी दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। इसके बाद कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मिस व मिस्टर फ्रेशर के साथ स्टूडेंट आफ द ईयर का भी चयन किया गया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य आशीष पोरवाल, वैभव मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें