फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में मई से शुरू होगी प्रोकेल्सिटोनिन जांच

Wed, 15 Apr 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में अब एक मई से प्रोकेल्सिटोनिन (पीसीटी) जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इस जांच से बैक्टीरियल इंफेक्शन के मरीजों में एंटीबायोटिक दवाओं के असर का सटीक आकलन हो सकेगा। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कई बार इंफेक्शन के मरीजों को सही एंटीबायोटिक दवा नहीं मिल पाती है। इससे उनके उपचार में अनावश्यक देरी और परेशानी आती है। पीसीटी जांच से डॉक्टर यह जान पाएंगे कि मरीज को किस प्रकार के इंफेक्शन के लिए कौन सी एंटीबायोटिक दवा देनी है। वर्तमान में यह जांच बाहर निजी लैब में 1500 से चार हजार रुपये तक खर्च में होती है। मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा मिलने से मरीजों का यह खर्च बचेगा।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस जांच के लाइसेंस के लिए शासन में पत्र भेजा है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इसके लिए जरूरी संसाधन जुटा लिए गए हैं। साथ ही शासन से अनुमति के लिए भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि यह जांच जल्द शुरू होने से मरीजों के उपचार में काफी मदद मिलेगी। यह सुविधा एंटीबायोटिक दवाओं के सही उपयोग को बढ़ावा देगी और एंटीबायोटिक प्रतिरोध को कम करने में सहायक होगी। इससे अनावश्यक एंटीबायोटिक के उपयोग से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें