फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा में निस्तारित हों समस्याएं

Tue, 23 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को लंबित संदर्भों में समय सीमा की बाध्यता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



साथ ही तहसील दिवसों की शिकायतों को एक सप्ताह में हर हाल में निस्तारण कराया जाए।  शत-प्रतिशत किसानों को केसीसी से आच्छादित कराने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।


 
डीएम माला श्रीवास्तव ने लंबित संदर्भ, आडिट आपत्तियां, आवासीय व अनावासीय भवनों का निर्माण, छात्रवृत्ति वितरण, बीमा देयकों का भुगतान तथा अन्य कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन



उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने सार्वजनिक भू संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।


 
कहा कि सार्वजनिक भू संपत्ति पर खंड विकास अधिकारी के सहयोग से मनरेगा आदि योजनाओं के माध्यम से पौधरोपण आदि का काम लिया जाए। तहसील दिवसों की शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराने को निर्देश दिए।


वहीं कृषि भूमि आवंटन, तालाबों के पट्टे आदि के आवंटन में शासनादेश का कड़ाई से पालन किए जाने को कहा। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने जिले के शत प्रतिशत किसानों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा से परिपूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को फसली बीमा का लाभ दिलाने को भी कहा।


 
कहा कि सितंबर माह में आडिट टीम की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद अधिकतर आपत्तियां निस्तारित हो जाएंगी। बैठक में डीएम ने चकबंदी प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।


वहीं निर्माणाधीन आवासीय, अनावासीय भवनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने को आदेश दिए। इस दौरान डीएम ने खाद्य विभाग की भी समीक्षा की। इस मौके पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें