फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से प्राइवेट टावर की मशीनें राख

Wed, 27 Jul 2016 12:29 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदसान में एक प्राइवेट मोबाइल कंपनी के टॉवर में शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये की कीमत की मशीनें जल गईं। आग लगने के दौरान टावर संचालक बाजार गया हुआ था। फायर कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग में सब कुछ स्वाहा हो चुका था। टॉवर संचालक की ओर से कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


भदसान गांव निवासी राजकुमार मिश्रा के प्लाट पर एक प्राइवेट कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ था। टावर को राजकुमार स्वयं संचालित करता था। मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे राजकुमार टावर संचालित कर बाजार चला गया। इसी बीच शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से टॉवर में अंदर रखे कागजों ने आग पकड़ ली। आग ने लाखों रुपये की  कीमत की मशीनों को चपेट में ले लिया। टॉवर से  धुअंा उठता  देख आसपास के लोग मौके पर  पहुंचे। इन्होंने फोन से राजकुमार को  सूचना दी।

राजकुमार के  मौके पर पहुंचने  से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। इसी बीच दमकल को सूचना दी गई।  मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। इस संबंध में टॉवर के इलेक्ट्रिशियन हरीओम चौबे ने बताया कि आग से 30 लाख रुपये की मशीनें खाक हो गईं। टावर संचालक राजकुमार मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें