फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला भीखमपुर में निजी कंपनी के कर्मचारी बृजेंद्र मिश्रा (18) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बड़े भाई ने बृजेंद्र के फांसी लगाकर जान देने की बात कही। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टरों ने उसका विसरा प्रिजर्व किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रयोगशाला से विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

आराधना गलोरियम के पास जोलवा पंचायत पालसाना जिला सूरत निवासी हरीशंकर का बेटा बृजेंद्र मिश्रा (18) भीखमपुर मोहल्ला में राजाराम राजपूत के मकान में किराए पर रहता था। साथ रहने वाले बड़े भाई अमरेंद्र ने सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि रविवार की रात बृजेंद्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इस पर ब्रह्मनगर चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही पूछने पर अमरेंद्र ने बताया कि विवार की रात बृजेंद्र ने कमरे में छत पर लगे कुंडे के सहारे से चादर से फांसी लगा ली। लह भाई को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृजेंद्र औरैया में ही एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। इधर पोस्टमार्टम में बृजेंद्र की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। विसरा प्रिजर्व किया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अमरेंद्र ने बृजेंद्र के फांसी लगाकर जान देने की बात क्यों कही। इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। अमरेंद्र ने आत्महत्या की या उसके साथ कुछ और हुआ।
--
बृजेंद्र के फांसी लगाकर जान देने की सूचना उसके बड़े भाई ने थाने में दी थी। पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। प्रिजर्व किए गए विसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल मामले की तह तक जाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शशांक राजपूत, कार्यवाहक थाना प्रभारी
विज्ञापन

भाई ने जड़े थे थप्पड़
बृजेंद्र के साथी कर्मचारी फहीम मलिक ने पुलिस को बताया कि रविवार को बृजेंद्र की भाभी (अमरेंद्र की पत्नी) का उसकी मां से फोन पर कुछ विवाद हो गया। इस पर बृजेंद्र ने भाभी को कुछ कह दिया था। इससे नाराज होकर अमरेंद्र ने बृजेंद्र को थप्पड़ जड़ दिए थे। इससे वह काफी तनाव में था। इसकी जानकारी बृजेंद्र ने उसे दी थी। इधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन बृजेंद्र का शव लेकर सूरत (गुजरात) चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें