फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रधान और शिक्षक मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें निपुण भारत गुणवत्ता शिक्षा, डीबीटी बालिका शिक्षा, विद्यालय प्रबंध समिति और ऑॅपरेशन कायाकल्प पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अवधेश भदौरिया ने कहा कि उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं व सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, स्कूल बैग व स्टेशनरी क्रय हेतु धनराशि अभिभावकों के बैंक खाते में प्रेषित किया जाता है।
ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत अभियान के प्रति जागरूक करना दर्शाता है। अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प की कड़ी में 19 पैरामीटर मानक के अंतर्गत विद्यालयों में प्रधान लोगों के सहयोग से कायाकल्प कार्य हुआ है। इसमें विद्यालयों में बाउंड्री वॉल, फर्श पर टाइल्स, पीने का स्वच्छ पानी, रनिंग वाटर सप्लाई, सबमसिर्बल, शौचालय आदि संसाधनों से परिपूर्ण किया हैं और कई विद्यालय में यह कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर अमर चंद्र राठौर, रामजी बाजपेयी, अंशुल चतुर्वेदी, शिक्षक नेता अखिलेश चतुर्वेदी, नवीन चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें