फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस का यूक्रेन पर वार, रिफाइंड तेलों के दामों ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बहाने मुनाफाखोर एक बार सक्रिय हो गए हैं। रिफाइंड और वनस्पति तेलों का स्टॉक करके इनके दाम 15 से 30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। पिछले चार दिनों में 15 लीटर वाले तेल के टिन की कीमत में 100 से लेकर 350 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। अपर जिलाधिकारी ने कीमतों पर लगाम लगाने के लिए जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन और जीएसटी विभाग के अफसरों को छापेमारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चार दिनों में अचानक रिफाइंड तेलों के थोक दामों में हुई बढ़ोतरी ने फुटकर कारोबारियों के भी वारे-न्यारे कर दिए हैं। जिनके पास पहले से स्टॉक था उनकी तो लाटरी ही लग गई है। कीमतें बढ़ने का कारण दुकानदार रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध को बता रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि भारत में भारी मात्रा में रिफाइंड का आयात रूस से होता है। युद्ध के कारण आयात पर असर पड़ा है। हालांकि व्यापारी इसे महज चंद दिनों की ही महंगाई मान रहे हैं। कहना है कि होली का भी कुछ असर है।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रही खाद्य तेलों की कीमतें
खाद्य तेलों के दामों में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्थिति यह है कि चार दिन पहले 15 लीटर वाले रिफाइंड और वनस्पति तेल के टिन के दाम दो हजार रुपये थे। शनिवार को इनकी कीमतों में 200 रुपये का इजाफा हुआ है। पाम व सोया ऑयल टिन के दाम 350 रुपये तक बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें