औरैया। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में वर्ष 2021-2023 जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कृष्ण मोहन अध्यक्ष और अनूप कुमार महामंत्री बने।
जनता इंटर कॉलेज में हुए चुनाव में पर्यवेक्षक राजेश कुमार अग्निहोत्री, चुनाव अधिकारी कुलदीप दुबे मौजूद रहे। इसमें जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी अनूप कुमार मिश्रा को सौंपी गई।
कमेटी में उमाकांत दीक्षित, सुधीर कुमार त्रिपाठी, सुरेश चंद्र राजपूत, गजेंद्र सिंह सेंगर, अनुराग त्रिपाठी, सरनाम सिंह शाक्य को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला महिला उपाध्यक्ष लता श्रीवास्तव, अनीता मिश्रा, गीता चतुर्वेदी, सोनी दुबे को बनाया गया।
प्रेमनारायण सिंह राजपूत को कोषाध्यक्ष, असित कुमार शुक्ला, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, रवि यादव, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी को जिला संगठन मंत्री, डीपी सिंह यादव को जिला संरक्षण मंत्री, रामशरण मिश्रा, सत्यपाल पाल, किशोर कुमार, चंद्र प्रकाश शर्मा को जिला संयुक्त मंत्री, नीलम राजपूत, सरोजनी शुक्ला, सुनीता वर्मा, रेखा यादव को जिला संयुक्त मंत्री महिला, रामचंद्र राठौर को जिला आय व्यय निरीक्षक, जितेंद्र कुमार त्रिवेदी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया।
औरैया तहसील प्रभारी की जिम्मेदारी संजय शुक्ला, अजीतमल तहसील प्रभारी की जिम्मेदारी अखिलेश पाल, बिधूना तहसील की जिम्मेदारी अनुराधा शुक्ला को दी गई। संरक्षक मंडल में कृष्णमोहन उपाध्याय, मोहन कृष्ण त्रिवेदी, सुरेश चंद्र पांडेय शामिल हैं।